• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत 27 एवं 28 सितम्बर को पाली जिले के दौरे पर, गलथनी में पीएम के मन की बात सुनेंगे

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
September 27, 2026
in Local
0
कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत 27 एवं 28 सितम्बर को पाली जिले के दौरे पर, गलथनी में पीएम के मन की बात सुनेंगे

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा/ पिन्टू अग्रवाल

कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत 27 एवं 28 सितम्बर को पाली जिले के दौरे पर

पाली, 26 सितम्बर। पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री श्री जोराराम कुमावत 27 एवं 28 सितम्बर को पाली जिले के प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित यात्रा कार्यक्रम के अनुसार मंत्री विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रमों में शामिल होंगे तथा विभिन्न कार्यक्रमों का अवलोकन करेंगे।

27 सितम्बर को मंत्री श्री कुमावत प्रातः 10.45 बजे सुमेरपुर से गलथनी के लिए प्रस्थान करेंगे और प्रातः 11 बजे गलथनी पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के प्रसारण को सुनेंगे तथा विभिन्न उद्घाटन कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इसके बाद दोपहर 12.30 बजे गलथनी से जवाई बांध के लिए प्रस्थान कर 12.45 बजे जल संसाधन विभाग के विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 2 बजे जवाई बांध से सुमेरपुर पहुंचकर विकसित भारत जन सेवा शिविर का अवलोकन करेंगे।

इसके पश्चात अपराह्न 3 बजे सुमेरपुर से सिन्दरू के लिए रवाना होकर 3.15 बजे सिन्दरू फीडर नहर निर्माण के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 4.15 बजे सिन्दरू से भादून्दा पहुंचकर शाम 5 बजे भादून्दा एनीकट के मरम्मत एवं जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास करेंगे। शाम 6.30 बजे भादून्दा से सुमेरपुर के लिए प्रस्थान कर रात्रि विश्राम सुमेरपुर आवास पर करेंगे।

28 सितम्बर को मंत्री श्री कुमावत प्रातः 8.30 बजे सुमेरपुर से पाली के लिए प्रस्थान करेंगे और प्रातः 9.30 बजे सेट जॉबियर स्कूल, पाली में आयोजित राज्य स्तरीय लॉन टेनिस प्रतियोगिता के कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रातः 10.30 बजे पाली से भांवरी पहुंचकर 11 बजे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, भांवरी के विद्यालय भवन एवं अन्य विकास कार्यों के लोकार्पण तथा भूमि पूजन कार्यक्रम में भाग लेंगे।

दोपहर 12.30 बजे भांवरी से डेंडा पहुंचकर 1 बजे जीएसएस उद्घाटन एवं अन्य विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 2.15 बजे डेंडा से कुंरना के लिए रवाना होकर 2.30 बजे विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं उद्घाटन कार्यक्रम में भाग लेंगे। अपराह्न 3.30 बजे कुंरना से खोड़ पहुंचकर 4 बजे विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद शाम 6 बजे खोड़ से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Previous Post

चामुंडेरी में बाबा रामदेव जी का राम रसोड़ा एक माह बाद हुआ संपन्न,महाप्रसादी व भजन संध्या हुई आयोजित

Next Post

2 करोड़ रिश्वत लेते SOG के ASP का दलाल गिरफ्तारः एएसपी डिटेन; उदयपुर के 272 प्लॉट घोटाला केस में FR के लिए कार में हुई डील

Next Post

2 करोड़ रिश्वत लेते SOG के ASP का दलाल गिरफ्तारः एएसपी डिटेन; उदयपुर के 272 प्लॉट घोटाला केस में FR के लिए कार में हुई डील

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page