PALI SIROHI ONLINE
जगे सिंह देवड़ा
भाजपा नितोड़ा मंडल की संगठनात्मक बैठक संपन्न
पिण्डवाड़ा, 6 जून 2026: भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व प्रदेशाध्यक्ष श्री मदन जी राठौड व जिला अध्यक्ष डॉ रक्षा भंडारी के निर्देशानुसार आज नितोड़ा मंडल की संगठनात्मक बैठक बालाजी भवन में आयोजित की गई।
बैठक के मुख्य अतिथि जिला महामंत्री श्री नरपतसिंह जी राणावत व बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष श्री बालकी देवी ने करी
बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा केंद्र-राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने पर विस्तृत चर्चा हुई।
इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष रूपाराम जी देवासी, पूर्व मंडल अध्यक्ष नेमाराम जी कलबी, मंडल महामंत्री माधुराम देवासी, मंडल उपाध्यक्ष किशोर रावल, उपाध्यक्ष अशोक अग्रवाल, शक्तिकेन्द्र संयोजक रावाराम बुथ अध्यक्ष रूपाराम खाखरवाडा सहित मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारी व भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन हित में एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।


