बीसलपुर के मीनो की ढाणी में विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावतं ने विभिन्न विकास कार्यो का लोकार्पण किया
PALI SIROHI ONLINE
बाली। उपखण्ड के बीसलपुर में सुजान जवाई के तत्वाधान में बीसलपुर के मीनो की ढाणी में
बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावतं ने मोबाइल टॉयलेट, उन्नत शमशान घाट व सोलर स्ट्रीट लाइट्स का लोकार्पण किया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावतं का माला साफा व शॉल ओढ़ाकर सुजान जवाई के कर्नल रामनरेश सिंह शेखावत, एस एन एस फाउंडेशन के विजय सिंह तवर ने स्वागत किया।
सुजान जवाई व एसएनएस फाउंडेशन के कर्नल शेखावत, विजय सिंह तंवर ,एसपी सिंह छगन सिद्धार्थ का स्वागत मीनो की ढाणी के ग्राम वासीयों द्वारा किया गया।
इस कार्यक्रम में विधायक राणावतं ने मीणा की ढाणी को हाल ही में राज्य सरकार द्वारा राजस्व गांव घोषित करने पर विधायक ने ढाणी ओर राजस्व गाव के फायदे बताएं वह आने वाले समय में राजस्व गांव को मिलने वाली सुविधायो विकास कार्यो की भी जानकारी दी।
इस मौके पर बीसलपुर के बजरंग सिंह देवड़ा ने मंच का संचालन किया वह इस मौके पर देवी सिंह, प्रताप मेवाड़ा और मीनो की ढाणी के सदा राम मीणा दुदाराम मीना मांगीलाल मीणा तेजाराम मीणा चुनाराम मीना पुनाराम मीणा वरदाराम मीणा सावलाराम मीणा कानाराम मीणा मोहनलाल मीणा मेघाराम मीना जेसाराम मीना धनाराम मीना मालाराम मीना वसनाराम मीणा भलाराम मीणा शंकर लाल मीणा सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

