PALI SIROHI ONLINE
*भारी बारिश के कारण रेल यातायात प्रभावित*
*रेलसेवाएं आंशिक रद्द रहेगी*
जोधपुर मण्डल के बिलाडा-पीपाड रोड एवं केरला-पाली मारवाड यार्ड के मध्य पानी भराव हो जाने के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार उपरोक्त के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं आंशिक रद्द रहेगी:-
*आंशिक रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)*
1. गाडी संख्या 11090, पुणे-भगत की कोठी एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 04.08.24 को पुणे से प्रस्थान की है वह मारवाड़ जं. तक संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा मारवाड़ जं.-भगत की कोठी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
2. गाडी संख्या 14822, साबरमती-जोधपुर रेलसेवा दिनांक 05.08.24 को साबरमती से प्रस्थान करेगी वह मारवाड़ जं. तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा मारवाड़ जं.-जोधपुर के मध्य के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।