PALI SIROHI ONLINE
बाली उपखंड के बीजापुर ग्राम स्थित अपने निवास पर बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत ने जनसुनवाई आयोजित कर क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में बाली एवं देसूरी नाना उपखंड के विभिन्न गांवों और ढाणियों से बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याओं एवं मांगों को लेकर पहुंचे।
इस दौरान विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत ने आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर कई समस्याओं का हाथों-हाथ समाधान कराया तथा शेष मामलों के शीघ्र निस्तारण के लिए आवश्यक निर्देश दिए। विधायक राणावत ने कहा कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान उनकी प्राथमिकता है और जनहित से जुड़े कार्यों में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाएगी।
जनसुनवाई के दौरान नाना भाजपा मंडल अध्यक्ष एडवोकेट मुकेश बोहरा, समाजसेवी नाहर सिंह लुन्दारा, लुन्दारा सरपंच प्रशासक जवारा राम मीणा, लालपुरा सरपंच प्रशासक कपूरा राम मीणा, नाना सरपंच प्रसासक प्रतिनिधि मदन मेघवाल, समाजसेवी झनक भान सिंह राठौड़ चामुंडेरी, सेरु सिंह ,हरी सिंह पवक्ता, श्रवण देवासी आमलिया,पिंटू अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

