PALI SIROHI ONLINE
बाली उपखण्ड के बीजापुर ग्राम में राजस्व विभाग में आरआई (राजस्व निरीक्षक) पद पर मोतीलाल सोंलकी के पदस्थापन तथा श्याम सिंह राठौड़ के बीजापुर पटवारी के पद पर कार्यभार ग्रहण करने पर ग्राम पंचायत बीजापुर की ओर से उनका माला एवं साफा पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने दोनों अधिकारियों का स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं तथा क्षेत्र के राजस्व संबंधी कार्यों के सुचारू संचालन की उम्मीद जताई।
कार्यक्रम के दौरान बीजापुर सरपंच प्रशासन प्रतिनिधि योगेन्द्रसिंह राणावत, ग्राम विकास अधिकारी विकास दवे, वार्ड पंच भगाराम मेघवाल, पंचायत स्टाफ के माधोसिंह राठौड़, समाजसेवी उम्मेदमल माली सहित अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहे। सभी ने नवपदस्थापित अधिकारियों का सम्मान कर उनका अभिनंदन किया।


