बीजापुर ग्राम में डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर संघ समिति के सानिध्य में 13 वा प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित
PALI SIROHI ONLINE
बीजापुर ग्राम में डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर संघ समिति बीजापुर कुंडाल के सानिध्य में 13 वा प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित हुआ।
कार्यक्रम की सुरुहात बाबा साहब की तस्वीर पर फूल माला पहनाकर एवं द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
13 वा प्रतिभा सम्मान समारोह डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर संघ समिति बीजापुर कुंडाल के सानिध्य में आयोजित किया गया इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉक्टर मान सिंह निनामा ने कहा कि बच्चों को बाबा साहब की तरह मन लगाकर पढ़ाई करने सिख दी।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मनोज मीना ने कहा कि ये देश मनुवादी व्यवस्था और मनुस्मृति से नहीं चलेगा ये देश बाबा साहब के संविधान से चलेगा
विशिष्ट अतिथि नारायण राठौर मुख्य संरक्षक नई दिल्ली मेघवाल समाज ने कहा कि बच्चों को अपने लक्ष्य प्राप्त करने के लिए कठिन मेहनत करनी चाहिए और जरूरत मंद छात्रों के लिए उनकी संस्था आगे आएगी।
इस अवसर मंच संचालन रमेश सरेल ने किया। कार्यक्रम के संयोजक मोहन लाल भटनागर ने सभी अतिथियों एवं भामाशाहो का आभार जताया। इस अवसर पर बड़ी सख्या में बहुजन समाज के लोग उपस्थित थे।
