PALI SIROHI ONLINE
बाली उपखण्ड के बीजापुर ग्राम में काकराडी एंव खेतरली के ग्रामीणों ने बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावतं से की मुलाकात,
आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र ग्राम काकराडी , सांभरवाडा, खेतरली के सरपंच प्रसासक व ग्रामीणों ने आज बीजापुर निवास पर बाली विधायक पुष्पेन्द्र सिंह राणावत से मुलाकात कर क्षेत्रीय समस्याओ को लेकर चर्चा की
बाली विधायक को काकराडी सरपंच प्रसासक राजाराम गरासिया एंव खेतरली सरपंच भुराराम गरासिया ने क्षेत्र की विभिन्न समस्या को लेकर अवगत करवाया तो उन्होने विकास मे कोई कमी नही रखने का आश्वासन दिया।
इस दौरान हरिलाल, मुकेश गरासिया, मेघाराम, निम्बाराम, फुलसिंह, जीवाराम , नेकाराम खेतरली , भुताराम काकराडी , अणदाराम महाराज, सुभाष कुमार आदि मौजूद रहे





