PALI SIROHI ONLINE
पिता ने पुत्र के खिलाफ कराया मामला दर्ज, माता-पिता से मारपीट कर घर में आग लगाने का आरोप
बाली। बाली पुलिस थाने में एक पिता ने अपने ही पुत्र के खिलाफ घर में घुसकर माता-पिता के साथ मारपीट करने तथा घर में आग लगाकर सामान जलाने के आरोप में मामला दर्ज कराया है।
बाली थाना अधिकारी पर्वत सिंह एवं बीजापुर चौकी प्रभारी रूप सिंह मीणा ने बताया कि बीजापुर निवासी मोपाराम पुत्र फुसाराम लखारा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि उसके पुत्र संदीप पुत्र मोपाराम निवासी बीजापुर ने अनधिकृत रूप से घर में प्रवेश किया तथा प्रार्थी और उसकी पत्नी के साथ मारपीट की। इसके बाद आरोपित ने घर में आग लगा दी, जिससे घरेलू सामान जलकर क्षतिग्रस्त हो गया।
पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है तथा पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


