• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

बीजापुर ग्राम में भामाशाह अमरती देवी एवं प्रकाशचंद कामदार ने चार कक्षा-कक्ष, पौषाहार निर्माण हेतु रसोईघर, छात्राओं के लिए शौचालय तथा एक भण्डार कक्ष का निर्माण करवाने की घोषणा

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 13, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

हनुमान सिंह राव/पिंटू अग्रवाल

बाली उपखण्ड के बीजापुर ग्राम में प्रवासियों का माटी से जुड़ाव “आओ गांव चले” अभियान, प्रवासी भामाशाह अमरती देवी एवं प्रकाशचंद कामदार ने चार कक्षा-कक्ष, पौषाहार निर्माण हेतु रसोईघर, छात्राओं के लिए शौचालय तथा एक भण्डार कक्ष का निर्माण करवाने की घोषणा

पाली जिला कलक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी की पहल पर प्रारम्भ किए गए “आओ गांव चले” अभियान को निरंतर जनसहयोग प्राप्त हो रहा है। अभियान के माध्यम से देश-विदेश में निवास कर रहे प्रवासी पालीवासियों का अपनी मातृभूमि से जुड़ाव मजबूत हो रहा है तथा वे अपने पैतृक गांवों के विकास में सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं।

इसी क्रम में बाली ब्लॉक के बीजापुर ग्राम में प्रधानाचार्य भंवर सिंह राजपुरोहित की प्रेरणा से हैदराबाद (तेलंगाना) निवासी प्रवासी भामाशाह अमरती देवी एवं प्रकाशचंद कामदार ने श्री महावीर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, बीजापुर के विकास के लिए महत्वपूर्ण सहयोग की घोषणा की है। उन्होंने विद्यालय में चार कक्षा-कक्ष, पौषाहार निर्माण हेतु रसोईघर, छात्राओं के लिए शौचालय तथा एक भण्डार कक्ष का निर्माण करवाने की घोषणा की। दानदाता द्वारा बीजापुर ग्राम की विघालय के लिए बड़ी घोषणा करने पर सरपंच प्रसासक प्रतिनिधि योगेंद्र सिंह राणावतं उप सरपंच भोमसिंह दहिया ने दानदाता परिवार का आभार जताते हुए प्रधानाचार्य भंवर सिंह राजपुरोहित के प्रयासों की सराहना भी की।

जिला कलक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी द्वारा शुरू किया गया “आओ गांव चले” अभियान एक अनूठी एवं प्रेरणादायी पहल है। अभियान का उद्देश्य देश-विदेश में रह रहे प्रवासी पालीवासियों को अपने पैतृक गांवों से पुनः जोड़ते हुए शिक्षा, आंगनवाड़ी, स्वास्थ्य तथा अन्य जनोपयोगी निर्माण कार्यों में सहयोग के लिए प्रेरित करना है। अभियान के तहत जिलेभर में प्रवासी भामाशाहों का सकारात्मक सहयोग मिल रहा है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को नई गति मिल रही है।

Previous Post

जवाहर नवोदय विद्यालय, जोजावर में कक्षा XI की रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित

Next Post

जावाल मांडानी मोड़ के पास बाइक पोल से टकराई, बाइक सवार बिठुडा निवासी रमेश की मौत

Next Post

जावाल मांडानी मोड़ के पास बाइक पोल से टकराई, बाइक सवार बिठुडा निवासी रमेश की मौत

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page