बीजापुर ग्राम में बेमौसम बारिश से ईंट भट्ठा मालिकों को लाखों का नुकसान, पकाने ओर सुखाने को रखी लाखो ईटे गलकर हुई खराब
PALI SIROHI ONLINE
बीजापुर ग्राम में बे मौसम बर्षा से ईट भट्ठा मालिको को हुआ लाखो का नुकसान हुआ। अचानक बारिश होने से बीजापुर ग्राम में शिवलाल प्रजापत, सुरेश प्रजापत, हिम्मत प्रजापत सहित ग्रामीण क्षेत्रों के ईट भट्टो पर पकाने के लिए जमाई हुई ईंटे बे मौषम बारिश से गल गई जिससे ईट भट्टा मालिको को लाखो का नुकसान हुआ है।
शिवलाल प्रजापत ने बताया कि कजावा की कच्ची ईटे पकाने को को रखी हुई थी कही जगह तैयार ताजा ईट सुखाने को रखी थी कि अचानक बारिश से कच्ची ईटे पानी से गिली हो गई और मिट्टी हो गई हमारी मेहनत पर पानी फिर गया
असामयिक वर्षा से कजावा की ईंट बर्बाद हो गई वही कृषकों की फसलो को भी नुक्सान हुआ है देर रात्री में पन्द्रह मिनट तक तेज बारिश हुई जिसे खेतो मे पानी पसरा और काटी हुई फसल व ईट भट्टो पर कच्ची इटो को नुक्सान हुआ है।
ईट भट्टा मालिको ने बताया कि कर्ज लेकर ईंटे तैयार की थी और बेमोशम बारिश ने ईट भट्टो को चौपट कर दिए अब इट भट्टा मालिको को कर्ज चुकाने की चिंता सता रही है

