बीजापुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक घायल, बीजापुर से सुमेरपुर जा रहा था बाइक सवार
PALI SIROHI ONLINE
बाली-बीजापुर से सुमेरपुर रोड़ पर बाईक दुर्घटना में युवक घायल, सूत्रों के अनुसार बाइक को अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मारी, जिससे बाईक सवार बीजापुर निवासी मानाराम पुत्र भैराराम जाति मीणा गंभीर रूप से घायल हो गया,
घायल को प्राथमिक उपचार के बाद भगवान महावीर होस्पिटल मे भर्ती करवाया जहा घायल का उपचार जारी है।
बीजापुर निवासी हनुमान सिंह राव ने बताया कि बीजापुर निवासी मानाराम पुत्र भैराराम जाति मीणा बीजापुर से सुमेरपुर जा रहा था पिछे से अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार कर फरार हो गया पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।

