PALI SIROHI ONLINE
बीजापुर में दत्तात्रेय आश्रम में वनबन्धु परिषद के तत्वावधान में एकल अभियान भाग हल्दीघाटी अंचल पाली सघ सेवाड़ी की बैठक में आचार्यों ने भाग लिया।
बेंठक सरस्वती वंदना और भारत माता के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर प्रारंभ की गई
आदिवासी सुदूर क्षेत्र में शिक्षा,स्वास्थ्य,उत्थान एवं एकल विद्यालय के माध्यम से संस्कार शिक्षा से 4 से10 साल के बच्चों को नि: शुल्क प्राथमिक शिक्षा प्रदान कर निरक्षरता को दूर कर आदिवासी समुदाय को आत्म निर्भर बनाने समेत विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। इस मौके आचार्यों को भामाशाह द्वारा ऊनी कंबल वितरण किए।
दत्तात्रेय आश्रम बीजापुर के संत विजय राम जी महाराज विवेकानंद स्कूल सेवाड़ी के प्रधानाचार्य शालुराम देवासी वंशावली संरक्षण एवं संवर्धन संस्थान के जिला सहसंयोजक हनुमान सिंह राव संभाग व्यास कथाकार नंदकुमार पारस अंचल प्राथमिक प्रशिक्षण प्रमुख भरतकुमार, साधक प्रमुख निर्मलकुमार, संच प्रमुख विक्रम कुमार गरासिया एवं सभी आचार्य भाई बहन मौजूद रहें । कल्याण मंत्र के द्वारा बैठक का समापन किया गया l

