• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पूर्व विधायक बीजेपी नेता अतर सिंह भड़ाना की पीट-पीटकर हत्या, क्रेशर को लेकर ग्रामीणों से चल रहा था विवाद

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
October 12, 2026
in Local
0
पूर्व विधायक बीजेपी नेता अतर सिंह भड़ाना की पीट-पीटकर हत्या, क्रेशर को लेकर ग्रामीणों से चल रहा था विवाद

PALI SIROHI ONLINE

भुसावर-राजस्थान के भरतपुर जिले में बयाना के पूर्व विधायक और बीजेपी नेता अतर सिंह भड़ाना की हत्या कर दी गई। वैर थाना क्षेत्र के भौंड़ा गांव में रविवार शाम 6:30 बजे अतर सिंह अपने क्रेशर खनन लीज (प्लांट) पर थे। आरोप है कि इसी दौरान 70 से 80 लोगों ने उन पर लाठी-पत्थरों से हमला कर दिया।

हमले में अतर सिंह और उनके सहयोगी गगन शर्मा निवासी नदबई गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दोनों को पहले वैर अस्पताल ले जाया गया था। इसके बाद अतर सिंह को गंभीर हालत में जयपुर और गगन शर्मा को भरतपुर रेफर कर दिया गया। जयपुर के SMS हॉस्पिटल में रात 11:30 बजे अतर सिंह ने दम तोड़ दिया।

SMS थानाधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया- बीजेपी के पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की SMS हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई। शव को मॉच्र्युरी में रखवाया गया है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर हमला करने के आरोप लगाए हैं।

पत्नी बोलीं- पुलिस को पता था, कार्रवाई नहीं की

पूर्व विधायक की पत्नी कमलेश का कहना है कि अतर सिंह क्रेशर पर थे। उनकी लीज का कनेक्शन काट दिया था और वाटर पंप भी खराब कर दिया था। उनका आरोप है कि लीज पर आने वाले लोगों को भी वहां से भागा दिया जाता था। इस संबध में पुलिस और प्रशासन को रोजाना सूचना देने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई।

कमलेश का कहना है कि रविवार शाम 6:30 से 7 बजे के बीच 70-80 लोगों ने मेरे पति और अन्य लोगों पर हमला किया। उन्होंने दावा किया कि अतर सिंह को गोली लगी थी। घटना के समय क्रेशर प्लांट पर करीब 20 से 25 कर्मचारी मौजूद थे।

चार साल से चल रहा था क्रेशर संचालन को लेकर विवाद

थाना प्रभारी धीरेन्द्र सिंह ने बताया- करीब चार साल पहले क्रेशर को लेकर ग्रामीणों और संचालक के बीच झगड़ा और मारपीट हुई थी। ग्रामीणों का आरोप है कि अतर सिंह ने चारागाह भूमि पर अतिक्रमण कर लिया था। साथ ही अवैध खनन कर रहे थे। लीज के रास्ते पर भी विवाद चल रहा है। लगभग दो साल से ग्रामीण बीच-बीच में धरना प्रदर्शन कर रहे थे।

पिछले एक साल से क्रेशर बंद थी। अतर सिंह क्रेशर को चालू करने का प्रयास कर रहे थे। इसीलिए रविवार को भी अतर सिंह क्रेशर पर पहुंचे थे। इसके बाद ग्रामीणों से विवाद हो गया। धरना दे रहे ग्रामीणों ने अतर सिंह पर हमला कर दिया।

फायरिंग को लेकर जुटा रहे जानकारी

थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह ने बताया किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस में मामला दर्ज नहीं कराया गया है। स्थानीय थाने के साथ भरतपुर से भी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। फायरिंग को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है।

थाना प्रभारी ने बताया कि क्रेशर पर 20-25 लोग मौजूद थे। इनमें कितने घायल हुए हैं, इसकी जानकारी नहीं है।

ग्रामीणों का आरोप – धरना स्थल से हटाने के बाद विवाद

ग्रामीणों के अनुसार, खान तक जाने के लिए रास्ता नहीं होने के कारण पिछले 10-15 दिन से शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया जा रहा था। आरोप है कि रविवार शाम भड़ाना पक्ष के 40-50 लोग मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को धरना स्थल से हटा दिया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते लाठी-पत्थर चलने लगे। इसी संघर्ष में भड़ाना गंभीर रूप से घायल हो गए।

वैर से किया था रेफर

वैर उप जिला अस्पताल के डॉक्टर रवि ने बताया- रात 8:15 बजे घायलों को हॉस्पिटल लेकर आए थे। जहां पूर्व विधायक और उनके सहयोगी को प्राथमिक इलाज के बाद रेफर कर दिया गया। वहीं डॉक्टरों ने प्रथमदृष्टया गोली लगने की घटना से इनकार किया है।

Previous Post

पाली-एंटी रोमियो टीम-1090 ने सड़क पर भटक रही विमंदित महिला को सुरक्षित पुनर्वास गृह पहुंचाया

Next Post

देसुरी-ट्रेक्टर की टक्कर से बाइक सवारकी मौत,चोथरा माताजी सड़क मार्ग की घटना

Next Post
देसुरी-ट्रेक्टर की टक्कर से बाइक सवारकी मौत,चोथरा माताजी सड़क मार्ग की घटना

देसुरी-ट्रेक्टर की टक्कर से बाइक सवारकी मौत,चोथरा माताजी सड़क मार्ग की घटना

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page