• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

युवक को स्कॉर्पियो से कुचलने का प्रयासः बाइक सामने आने से बचा, लोहे के सरियों से किए वार

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 23, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

भीनमाल-भीनमाल के महावीर चौराहे पर शुक्रवार को शाम दुकान के बाहर बैठे एक व्यक्ति पर स्कॉर्पियो में सवार होकर आए कुछ बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। घटना के बाद सीआई राजेंद्रसिंह राजपुरोहित मौके पर पहुंचे और घायल को स्थानीय लोगों की सहायता से राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे आगे रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, हायर सेकेंडरी स्कूल रोड पर महेश्वर महादेव मंदिर के पास अज्ञात बदमाश स्कॉर्पियो वाहन में सवार होकर आए और दुकान के सामने बैठे कृष्ण उर्फ गीगाराम देवासी पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। हालांकि बीच में बाइक आने से उसकी जान बच गई। इसके बाद बदमाश वाहन से नीचे उतरे और लोहे के सरियों से ताबड़तोड़ हमला कर मौके से फरार हो गए।

इसके बाद सीआई राजेंद्र सिंह राजपुरोहित ने अपने टीम के साथ बदमाशों की खोजबीन शुरू कर दी है। सीआई राजेंद्र सिंह राजपुरोहित ने बताया कि पुलिस को सूचना मिलने पर टीम मौके पर भेजी गई थी तथा आरोपियों की तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल इस संबंध में स्थानीय पुलिस थाने में मामला दर्ज नहीं हुआ है।

Previous Post

विधायक राणावत की अनुशंसा पर लुणावा में पॉवर ट्रांसफार्मर 3.15 MVA लगा, गर्मी में लो वोल्टेज की समस्या होगी खत्म

Next Post

गरासिया समाज वं भील समाज का ग्रीष्म कालीन सात दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

Next Post

गरासिया समाज वं भील समाज का ग्रीष्म कालीन सात दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page