PALI SIROHI ONLINE
भीनमाल-भीनमाल में संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त स्पा सेंटर पर पुलिस ने दबिश दी। मौके से चार युवकों को गिरफ्तार किया गया है।
एसएचओ राजेन्द्रसिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कस्बा भीनमाल में विभिन्न स्पा सेंटरों की जांच की। इस दौरान जुंजाणी रोड स्थित गोगा होटल के पास एक स्पा सेंटर में संदिग्ध और गलत गतिविधियों की सूचना मिलने पर पुलिस ने दबिश दी।
जांच के दौरान संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त होने की आशंका के चलते चार युवकों को मौके से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में सुशील कुमार (32) निवासी नारोल, अहमदाबाद (गुजरात), गणपत कुमार (27) निवासी खारी रोड भीनमाल, अर्जुन राम (26) निवासी नोहरा पीएस भीनमाल और पुनमाराम (30) निवासी वाडा भाडवी पीएस बागोडा शामिल हैं।
पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही स्पा सेंटर में चल रही गतिविधियों के संबंध में भी गहन जांच की जा रही है।

