PALI SIROHI ONLINE
भीनमाल-भीनमाल नगर पालिका में प्रशासनिक फेरबदल के तहत सोमवार को रवि कुमार खन्ना ने अधिशासी अधिकारी के पद पर पदभार ग्रहण किया। उनके पदभार संभालने के साथ ही पिछले कुछ समय से रिक्त चल रहे अधिशासी अधिकारी के पद पर नियमित प्रशासनिक कार्य फिर से शुरू हो गए।
बता दें कि पूर्व अधिशासी अधिकारी तेजराज भंडारी को विभिन्न कारणों से राज्य सरकार द्वारा उनकी सेवानिवृत्ति से पहले ही निलंबित कर दिया गया था। उनकी जगह कुश दिनोंके लिए राकेश कुमार दवे को कार्यवाहक ईओ का चार्ज दिया गया था।
व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा
इधर, नगर पालिका में एक अन्य प्रशासनिक बदलाव के तहत स्वायत्त शासन विभाग ने वरिष्ठ प्रारूपकर अतुल तिवारी का भी तबादला जयपुर के रामगढ़ किया गया। वहीं, नगर पालिका में कार्यरत सहायक प्रशासनिक अधिकारी रमेश कंसारा का तबादला पाली जिले की रायपुर नगर पालिका में कर दिया गया है। नगर पालिका में एक साथ हुए इन प्रशासनिक बदलावों के बाद कर्मचारियों एवं शहरवासियों के बीच नई व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा का माहौल है। अधिकारियों को उम्मीद है कि नई नियुक्तियों से नगर पालिका के प्रशासनिक कार्यों में गति आएगी।

