• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

भीनमाल में सूने मकान से लाखों की चोरीः गुजरात गया हुआ था परिवार, 5.5 तोला सोना, चांदी और बाइल ले गए बदमाश

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 29, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

भीनमाल-भीनमाल। स्थानीय विनायक नगर, रीको रोड स्थित एक सूने मकान को अज्ञात चोरों ने अपना निशाना बनाया है। चोरों ने घर के ताले तोड़कर लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और एक मोटरसाइकिल पर हाथ साफ कर दिया। घटना के समय पीड़ित परिवार गुजरात गया हुआ था। पीड़ित की शिकायत पर स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

गुजरात गया हुआ था परिवारपीड़ित विष्णु कुमार पुत्र ईश्वर भाई सुथार ने बताया-उनका पूरा परिवार किसी काम से गुजरात गया हुआ था और घर पर ताला लगा हुआ था। बुधवार सुबह उन्हें फोन पर सूचना मिली कि उनके भीनमाल स्थित घर के ताले टूटे हुए हैं। इस अनहोनी की खबर मिलते ही वे तुरंत परिवार सहित भीनमाल के लिए रवाना हुए।

सुबह घर पहुंचे तो उड़ गए होश

विष्णु कुमार ने बताया कि जब वे बुधवार सुबह करीब 9:30 बजे अपने घर पहुंचे, तो वहां का नजारा देखकर दंग रह गए। मुख्य लोहे के गेट का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाने पर दोनों कमरों के ताले भी टूटे मिले और दरवाजे खुले पड़े थे। कमरों के भीतर सारा सामान अस्त-व्यस्त बिखरा हुआ था और घर के परिसर में खड़ी मोटरसाइकिल भी गायब थी।

5.5 तोला सोना, आधा किलो चांदी और नकदी पार

चोरों ने घर की अलमारी और तिजोरी को खंगालकर कीमती आभूषणों और नकदी पर हाथ साफ कर दिया।

ये सामान चुराया

सोने के आभूषण (कुल करीब 5.5 तोला): 3 तोला सोने की रखड़ी, 1 तोला सोने की अंगूठी, 1 तोला सोने की कान की बूटी और आधा तोला सोने की नथ।

चांदी के आभूषणः करीब 50 तोला चांदी की पैरों की कड़ियांऔर चांदी के 5 सिक्के।

नकदी व अन्यः अलमारी में रखी करीब 20,000 रुपए की नकदी और घर में खड़ी एक मोटरसाइकिल ।

अलमारी और पलंग तोड़े, घर को पहुंचाया भारी नुकसान

चोरों ने न केवल कीमती सामान चुराया, बल्कि घर में जमकर तोड़फोड़ भी की। उन्होंने कमरों के दरवाजे, अलमारी और पलंग को बेरहमी से तोड़ दिया और सारा सामान फर्श पर बिखेर दिया। चोरों की इस हरकत से पीड़ित परिवार को काफी नुकसान पहुंचा है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच शुरू

घटना की सूचना मिलने के बाद भीनमाल थाना पुलिस ने मौका मुआयना किया। पीड़ित विष्णु कुमार की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आस-पास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है ताकि चोरों का सुराग लगाया जा सके।

Previous Post

पाली-सुबह उठते ही सांप ने डसा, हॉस्पिटल में स्नेक बाइट के 4 मामले; सभी का इलाज जारी

Next Post

मां व नानी भूख हड़ताल पर बैठीः अमृत देवासी हत्याकांड में न्याय की मांग,कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Next Post

मां व नानी भूख हड़ताल पर बैठीः अमृत देवासी हत्याकांड में न्याय की मांग,कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page