भीनमाल से कोटा के लिए नई रोडवेज बस सेवा शुरूः पूर्व विधायक पूराराम चौधरी ने दिखाई हरी झंडी
PALI SIROHI ONLINE
भीनमाल-राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम द्वारा भीनमाल से कोटा के लिए नई रोडवेज बस सेवा का शुभारंभ किया गया। इस बस को भीनमाल के केंद्रीय बस स्टैंड से पूर्व विधायक पूराराम चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नई बस सेवा शुरू होने से यात्रियों में खासा उत्साह देखने को मिला। यह बस प्रतिदिन शाम 5:00 बजे भीनमाल से रवाना होकर उदयपुर, चित्तौड़गढ़ और सांवरिया सेठ होते हुए सुबह 5:00 बजे कोटा पहुंचेगी।
इस अवसर पर पूर्व विधायक पूराराम चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार जनहित में लगातार नई योजनाएं लागू कर रही है। उन्होंने बताया कि हाल ही में प्रदेश को नई रोडवेज बसों की सौगात मिली है, जिसके तहत भीनमाल-कोटा रूट पर यह सेवा शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि इस बस सेवा से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और रोडवेज से यात्रा करने वाले यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष प्रवीण एम. दवे, कल्पेश जैन, जेपी गोदारा, निम्बाराम मेघवाल, जीतू बंजारा, बगदाराम राजपुरोहित सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
