• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

भीनमाल के मुख्य बाजार से अतिक्रमण हटाए:नगर पालिका और पुलिस ने की संयुक्त कार्रवाई, सामान जब्त किया

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 3, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

भीनमाल-भीनमाल नगर पालिका और पुलिस प्रशासन ने मंगलवार को शहर के मुख्य बाजार में संयुक्त रूप से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। इस अभियान के तहत दुकानों के बाहर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया, जिससे सड़क और फुटपाथ अतिक्रमण मुक्त हो गए।विभिन्न क्षेत्रों का किया निरीक्षण

कार्रवाई के दौरान पुलिस उप अधीक्षक शंकरलाल मसूरिया और नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी तेजराज भंडारी मौके पर मौजूद रहे। टीम ने मुख्य बाजार, पुरानी टंकी और पुराना जुंजाणी बस स्टैंड सहित विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया।

फुटपाथ पर रखे सामान को किया जब्त

निरीक्षण के दौरान दुकानों के बाहर रखा सामान हटवाया गया। कई स्थानों पर सड़क और फुटपाथ पर रखे सामान को जब्त कर नगर पालिका परिसर भिजवाया गया। अभियान में फुटपाथ पर खड़ी मोटरसाइकिलों को भी जब्त किया गया।

अतिक्रमण नहीं करने की हिदायत दी

अधिकारियों ने व्यापारियों और आमजन को सार्वजनिक मार्गों तथा फुटपाथों पर अतिक्रमण न करने की समझाइश दी। उन्होंने बताया कि अतिक्रमण से पैदल चलने वालों को परेशानी होती है और यातायात व्यवस्था भी प्रभावित होती है।

प्रशासन ने चेतावनी दी कि भविष्य में भी अतिक्रमण पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी। इस अभियान में पुलिस और नगर पालिका के कर्मचारी मौजूद रहे।

Previous Post

खेतलाजी मंदिर से रातेलापीर दरगाह तक सड़क की मांगः भीनमाल विधायक को ज्ञापन सौंपकर की समस्या समाधान की मांग

Next Post

पढे आज बुधवार का आपका राशिफ़ल

Next Post

पढे आज बुधवार का आपका राशिफ़ल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page