PALI SIROHI ONLINE
भीनमाल-राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) में वर्ष 2026 में चयनित अजयपाल सिंह ने सोमवार को भीनमाल में सहायक आयुक्त राज्य कर (ACTO) के पद पर विधिवत पदभार ग्रहण किया। ये उनकी पहली पोस्टिंग है।
पदभार संभालने के बाद स्थानीय लोगों और गणमान्य नागरिकों ने कार्यालय पहुंचकर उनका स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर अयपाल सिंह की माताजी भी उपस्थित रहीं।
इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता रमेश सोनी पुनासा, भुरमल सोनी, सरेमल सोनी, महिपाल सिंह और नरपत जीनगर (JCTO) सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। अयपाल सिंह के पदभार ग्रहण करने के बाद क्षेत्र में राज्य कर और राजस्व संबंधी कार्यों के बेहतर तथा प्रभावी संचालन की उम्मीद जताई गई है।
लोगों ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके कार्यकाल में विभागीय कार्यों में गति आएगी और आमजन को राजस्व संबंधी कार्यों में बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।


