• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

भीमाना के खेतों में लगी आग, फसल जलकर खाकः तेज हवा के कारण तेजी से फैली, आधे घंटे बाद पहुंची दमकल ने पाया काबू

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 16, 2026
in Local
0
भीमाना के खेतों में लगी आग, फसल जलकर खाकः तेज हवा के कारण तेजी से फैली, आधे घंटे बाद पहुंची दमकल ने पाया काबू

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही-रोहिड़ा थाना क्षेत्र के भीमाना गांव में शनिवार को खेतों में आग लग गई। आग तेजी से फैली, जिस पर करीब आधे घंटे बाद पहुंची अग्निशमन वाहन ने काबू पाया।

जानकारी के अनुसार यह घटना शनिवार को हुई जब खेतों में अचानक आग लग गई। तेज हवा के कारण आग एक खेत से दूसरे खेत में तेजी से फैलने लगी।

आग लगने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों और किसानों में हड़कंप मच गया। उन्होंने तुरंत अग्निशमन विभाग और पुलिस को सूचित किया। इस दौरान ग्रामवासियों और किसानों ने मिलकर स्वयं आग बुझाने का भरसक प्रयास किया।

सूचना मिलने के लगभग आधे घंटे बाद अग्निशमन वाहन मौके पर पहुंचा। दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया।

समाजसेवी भाना राम चौधरी ने बताया कि इस अग्निकांड में खेत में लगी टमाटर और खरबूजे सहित अन्य फसल जलकर नष्ट हो गई। ड्रिप पाइप सहित अन्य सामान जलकर खाक हो गया। इससे किसान को करीब 5 लाख रुपए का नुकसान हुआ।

Previous Post

विधायक समाराम गरासिया ने निकाली साइकिल यात्राः पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, सार्वजनिक परिवहन के उपयोग की अपील

Next Post

पाली-पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक मनोज कुमार APO,  नया आदेश आने तक जयपुर में देंगे ड्यूटी

Next Post
पाली-पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक मनोज कुमार APO,  नया आदेश आने तक जयपुर में देंगे ड्यूटी

पाली-पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक मनोज कुमार APO,  नया आदेश आने तक जयपुर में देंगे ड्यूटी

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page