PALI SIROHI ONLINE
सिरोही- पुष्पेन्द्र सिंह राठौड, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही के निर्देशन में, किशोर सिह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व राहुल कुमार मीणा, वृताधिकारी वृत पिण्डवाडा के निकट सुपरविजन एवं ओम करण नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना रोहिडा के नेतृत्व में पुलिस द्वारा प्रकरण सख्या 154 दिनाक 06.08.2026 धारा 309 (4), 109 (1),324(4),115(2),189(2), 310,311 बी.एन.एस. व 4/25 आर्म्स एक्ट की वारदात का खुलासा करते हेतु हाईवे होटल मालिक की धारदार हथियार से मारपीट कर लूट करने वालो में से मुख्य एक ईनामी बापर्दा अभियुक्त को दस्तयाब कर बाद पुछताछ के जुर्म स्वीकार करने पर गिरफ्तार किया गया।
घटना विवरणः-दिनाक 06.08.2026 की शाम को विफ्म चौधरी वाटेरा के साथ मिल कर एकबीना नम्बरी कैम्पर से भिमाना हाईवे होटल पर होटल मालिक के साथ धारदार हथियार से मारपीट कर जान से मारने का प्रयार किया एव होटल मालिक के काच के दरवाजे का कांच फोडा व होटल मालिक की बोलेरो के कांच व कैम्पर से टक्कर मार कर भागे। जिस प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। अभियुक्तगणों की तलाश हेतु टीम का गठन कर रवाना किया टीम द्वारा भौतिक साक्ष्यों, तकनिकी साक्ष्यों से वारदात का खुलासा कर वारदात में शामिल दो मुख्य आरोपी में से एक आरोपी को दस्तयाब कर बाद पुछताछ प्रकरण हाजा में अभियुक्त को बापर्दा कर जरिये फर्द गिरफतार किया गया। बापर्दा अभियुक्त पर जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही द्वारा 2000/- रुपये का ईनाम जारी किया गया था। उक्त अभियुक्त के पूर्व में 05 मारपीट के प्रकरण दर्ज है व आदतन आपराधिक प्रवृति का है।
बापर्दा गिरफ्तार अभियुक्तः महिपाल सिह पुत्र खिम सिह जाति राजपुरोहित उम्र 21 साल निवासी मनोरा पुलिस थाना बरलुट जिला सिरोही।
पुलिस टीम :-
1. ओम करण निपु थानाधिकारी पुलिस थाना रोहिडा।
2. छैलसिह सउनि पुलिस थाना रोहिडा ।
3. रमेश कुमार सउनि पुलिस थाना रोहिडा
4. पुष्पेन्द्र सिह कानि नम्बर 459 पुलिस थाना रोहिडा।
5. बजरगलाल कानि नम्बर 1017 पुलिस थाना रोहिडा

