• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

रक्षाबंधन की खुशियां बदली चीख पुकार में, सड़क हादसों में मौसी-भांजे समेत 4 की मौत

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 29, 2026
in Local
0
रक्षाबंधन की खुशियां बदली चीख पुकार में, सड़क हादसों में मौसी-भांजे समेत 4 की मौत

PALI SIROHI ONLINE

भीलवाड़ा-भीलवाड़ा। राजस्थान में रक्षाबंधन का त्योहार मनाकर घर लौट रहे कई परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में हुए सड़क हादसों में मौसी-भांजे समेत चार लोगों की मौत हो गई। भीलवाड़ा में राखी का त्योहार मनाकर लौट रही मौसी और भांजे को सड़क पार करते समय कार ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौत हो गई। वहीं, सलूंबर में भाई को राखी बांधकर लौट रही महिला की कार-बाइक की भिड़ंत में जान चली गई। इसके अलावा बीकानेर में पीहर से ससुराल लौट रही महिला की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। हालांकि, गनीमत रही कि महिला के चार बच्चे बाल-बाल बच गए।

भीलवाड़ा जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 48 पर एक सड़क हादसे में दो लोगों की जान चली गई। कोठिया निवासी सुमित्रा शर्मा पत्नी बालकिशन शर्मा गुरलां रक्षाबंधन का त्योहार मनाकर लौट रही थीं। राजमार्ग स्थित 148 बाईपास पर वह ब्यावर निवासी अविनाश शर्मा पुत्र वृद्धि शंकर शर्मा के साथ बस से उतरी थीं। सड़क पार करने के दौरान एक अज्ञात कार ने दोनों को टक्कर मार दी, इससे वे घायल हो गए। उन्हें एंबुलेंस की मदद से गुलाबपुरा चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित किया। सूचना मिलने पर गुलाबपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना का अनुसंधान आरंभ किया है। मृतकों के शव चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाए गए हैं।भाई को राखी बांधकर लौट रही बहन की सड़क हादसे में मौत
वहीं, भाई की कलाई पर राखी बांधकर घर लौट रही बहन राजकुंवर की शुक्रवार शाम सड़क हादसे में मौत हो गई। बांसवाड़ा जिले के गनोड़ा से करीब दो किमी दूर गनोड़ा-घाटोल मार्ग पर गुंदी वाली रेड के पास कार और बाइक की आमने-सामने हुई भीषण भिड़ंत में राजकुंवर पत्नी कल्याण सिंह निवासी सलूंबर की मौत हो गई, जबकि पुत्र युवराज सिंह निवासी परतेलिया, सलूंबर और नांगवाला निवासी हिना कुंवर पत्नी लक्ष्मण सिंह घायल हो गए। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक हवा में उछलकर सड़क से करीब 10 फीट दूर खेत में जा गिरी। कार के भी परखच्चे उड़ गए और दोनों वाहनों के टूटे पुर्जे सड़क पर दूर-दूर तक बिखर गए। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।पीहर से लौट रही महिला की सड़क हादसे में मौत
बीकानेर जिले के श्रीकोलायत में सांखला फांटा के पास शुक्रवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला रक्षाबंधन के अवसर पर अपने पीहर गई थी और वहां से ससुराल खारिया पतावतान लौट रही थी। मृतका हदां के खारिया पतावतान निवासी कालूराम उर्फ मनोज नायक की पत्नी बताई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब महिला सड़क पार कर रही थी। इस दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।

चार बच्चे बाल-बाल बचे
हादसे के समय महिला के साथ उसके चार बच्चे भी मौजूद थे। गनीमत रही कि चारों बच्चे वाहन की चपेट में आने से बाल बाल बच गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। थानाधिकारी जसवीर सिंह ने बताया कि पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान और हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Previous Post

तखतगढ़: निकाय चुनाव के दूसरे दिन जमा करवाने पहुंच रहे आवेदक

Next Post

आबुरोड-भक्योरजी बांध में मिला अधेड़ का शवः शुक्रवार को घर से निकले थे, रातभर नहीं लौटे; सुबह पानी में तैरता मिला शव

Next Post
आबुरोड-भक्योरजी बांध में मिला अधेड़ का शवः शुक्रवार को घर से निकले थे, रातभर नहीं लौटे; सुबह पानी में तैरता मिला शव

आबुरोड-भक्योरजी बांध में मिला अधेड़ का शवः शुक्रवार को घर से निकले थे, रातभर नहीं लौटे; सुबह पानी में तैरता मिला शव

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page