PALI SIROHI ONLINE
सुरेश औदिच्य
भांटूद के नवनिर्वाचित ट्रस्ट अध्यक्ष बने शांतिलाल दवे
बाली उपखण्ड के भांटूद श्री चेतन बालाजी मंदिर में ट्रस्ट की बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के साथ श्री चेतन बालाजी मंदिर ट्रस्ट के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चुनाव किया गया। चुनाव में शांतिलाल दवे को अध्यक्ष, घेवरचंद औदिच्य को उपाध्यक्ष, कृष्णकांत दवे को कोषाध्यक्ष तथा चिराग त्रिवेदी को सचिव चुना गया। बैठक के दौरान पूर्व अध्यक्ष तुलसीराम जानी ने ट्रस्ट का आय-व्यय विवरण ग्रामीणों के समक्ष प्रस्तुत किया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष शांतिलाल दवे ने कहा कि वे श्री चेतन बालाजी मंदिर ट्रस्ट की जिम्मेदारियों का ईमानदारी एवं पारदर्शिता के साथ निर्वहन करेंगे तथा मंदिर के विकास के लिए सभी के सहयोग से कार्य करेंगे। बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।


