PALI SIROHI ONLINE
डीके देवासी
बाली क्षेत्र भाटून्द ग्राम पंचायत में नवनिर्वाचित सरपंच अचलाराम देवासी, उपसरपंच अनिता जानी सहित वार्ड पंचों ने विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया ग्राम पंचायत परिसर में समारोह आयोजित किया गया समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
ग्रामीणों ने नवनिर्वाचित सरपंच, उप सरपंच एवं वार्ड पंचों का माला पहनाकर स्वागत किया तथा उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सरपंच अचलाराम देवासी ने ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्राम पंचायत भाटून्द में विकास कार्यों की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी गांव की मूलभूत समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण करवाया जाएगा उन्होंने कहा कि गांव के विकास के लिए सभी ग्रामीणों को साथ लेकर कार्य किया जाएगा तथा पेयजल, सड़क, बिजली, सफाई सहित जनसमस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे



