• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

भटूण्ड :- ट्रेलर ने ज्वेलर को 50 फीट तक घसीटा, मौतः बाइक सवार युवकों को टक्कर मारी, शव के टुकड़े बिखरे, ग्रामीणों ने मेगा हाईवे जाम किया

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 20, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

बाली (पाली)-बाइक सवारों को ट्रेलर ने पीछे से टक्कर मार दी। पीछे बैठे ज्वेलर उछलकर ट्रेलर के पहिए के नीचे आ गए। इसके बावजूद ड्राइवर ने गाड़ी नहीं रोकी। ट्रेलर करीब 50 फीट तक ज्वेलर को घसीटते ले गया। मौके पर उन्होंने दम तोड़ दिया। शव के टुकड़े पूरी सड़क पर बिखड़ गए। बाइक चला रहे युवक की भी स्थिति गंभीर है।हादसा पाली जिले के बाली-पिंडवाड़ा मेगा हाईवे पर नाणा थाना क्षेत्र के भाटूंद बस स्टैंड के पास शनिवार सुबह करीब 8 बजे हुआ। घटना के कुछ देर बाद लोगों ने हाईवे जाम कर दिया और धरने पर बैठ गए। करीब एक घंटे तक ट्रैफिक रुका रहा। बाद में पुलिस ने रूट डायवर्ट कर गाड़ियों को निकलवाया।

दुकान पर जाने के लिए बाइक से निकले थे

नाणा थानाधिकारी रतनसिंह ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाले युवक की पहचान अनिल दवे (35) निवासी भाटूंद के रूप में हुई है। शिवगंज में अनिल की ज्वेलरी की दुकान है। शनिवार सुबह वह दुकान पर जाने के लिए घर से निकले थे। बाइक उनका साथी सुरेश लुहार चला रहा था। घर से महज 500 मीटर दूर चलते ही भाटूंद बस स्टैंड पर मौत बनकर आए ट्रेलर ने उन्हें रौंद दिया। सुरेश भी घायल हुआ है।

एक भाई की पहले हो चुकी है मौत, दूसरा बीमार

अनिल दवे (मृतक) के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। ग्रामीणों के अनुसार, अनिल के एक भाई की कुछ समय पहले सिरोही में एक अन्य सड़क दुर्घटना में मौत हो चुकी है। उनका दूसरा भाई गंभीर किडनी की बीमारी से पीड़ित हैं, जिनका इलाज चल रहा है। अनिल की मौत ने पूरे परिवार को बेसहारा कर दिया है।

हाईवे पर शव रखकर धरना

हादसे के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने सजगता दिखाते हुए भाग रहे ट्रेलर ड्राइवर को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले किया। दुर्घटना से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने शव को स्टेट हाईवे पर ही रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं। ग्रामीण मृतक के आश्रितों के लिए उचित मुआवजे और प्रशासनिक सहायता की मांग पर अड़े हैं। सुबह करीब 9 से 10 बजे तक जाम लगा रहने के बाद पुलिस ने वाहनों को दूसरे रूट पर डायवर्ट कर दिया।

स्पीड ब्रेकर न होने से हुआ हादसा

धरने में शामिल भाजपा मंडल अध्यक्ष एडवोकेट मुकेश बोहरा ने प्रशासनिक अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भाटूंद बस स्टैंड पर आए दिन हादसे होते हैं। स्थानीय लोगों ने कई बार प्रशासन और सार्वजनिक निर्माण विभाग से यहां स्पीड ब्रेकर (गति अवरोधक) बनवाने की मांग की थी, लेकिन अधिकारियों ने इसे नजरअंदाज कर दिया। प्रशासन की इसी लापरवाही के कारण आज एक हंसता-खेलता परिवार तबाह हो गया। जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, धरना जारी रहेगा।

ग्रामीणों ने घटनास्थल पर बाली थानाधिकारी परबत सिंह, बाली तहसीलदार जितेंद्र सिंह व नाणा थानाधिकारी रतन सिंह देवड़ा को मुआवजे और सरकारी नौकरी की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।

विधायक के साथ सीएम से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल

शनिवार दोपहर करीब 1 बजे बाली विधायक पुष्पेंद्र राणावत मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने विधायक के सामने अपनी मांगें रखीं। इसके बाद विधायक ग्रामीणों के एक प्रतिनिधिमंडल को साथ लेकर सुमेरपुर में होने वाले मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में गए। विधायक ने आश्वासन दिया कि मुख्यमंत्री से बात कर मांगें मनवाई जाएंगी। बाकी परिजन शव के साथ घटनास्थल (हाईवे) पर बैठे हैं।

टीम के साथ मौके पर डटे रहे अधिकारी

हादसे के बाद फैले तनाव को देखते हुए सुमेरपुर डिप्टी जितेंद्र सिंह, बाली सीआई परबतसिंह, नाणा थानाधिकारी रतनसिंह देवड़ा और चौकी प्रभारी तेजसिंह जोधा asi राजेंद्र सिंह राठौड़ टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे और परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया।

मुआवजे और सरकारी नौकरी की मांग पर अड़े ग्रामीण

1 करोड़ और सरकारी नौकरी : आंदोलनकारियों की मांग है

कि पीड़ित परिवार को सरकार की ओर से 1 करोड़ रुपए का नकद मुआवजा दिया जाए और परिवार के एक सदस्य को योग्यता के अनुसार सरकारी नौकरी दी जाए।

इकलौता कमाने वाले थे : परिवार वालों ने बताया कि अनिल

ही अपने परिवार का इकलौता कमाने वाले सहारा थे। उनकी शिवगंज में ज्वेलरी की दुकान थी, जिससे पूरे घर का खर्च चलता था।

ड्राइवर पुलिस की गिरफ्त में : हादसे के तुरंत बाद नाणा थाना

पुलिस ने ट्रेलर ड्राइवर को हिरासत (डिटेन) में ले लिया है। पुलिस ने ट्रेलर को भी कब्जे में ले लिया है।

Previous Post

पढे आज शनिवार का आपका राशिफ़ल

Next Post

पाली-रोहट में लापता बुजुर्ग का शव झाड़ियों में मिलाः दो दिन पहले घर से निकले थे, तब से थे लापता

Next Post

पाली-रोहट में लापता बुजुर्ग का शव झाड़ियों में मिलाः दो दिन पहले घर से निकले थे, तब से थे लापता

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page