• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

भारून्दा ग्राम में श्री सरीयादेवी माताजी का वार्षिक मेला महोत्सव 21 अप्रैल को, तैयारी शुरू

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 10, 2026
in Local
0
भारून्दा ग्राम में श्री सरीयादेवी माताजी का वार्षिक मेला महोत्सव 21 अप्रैल को, तैयारी शुरू

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

भारून्दा ग्राम में श्री सरीयादेवी माताजी का वार्षिक मेला महोत्सव 21 अप्रैल को, तैयारी शुरू

तखतगढ 10 अप्रैल (खीमाराम मेवाडा) सुमेरपुर उपखंड क्षेत्र के भारून्दा ग्राम में हर वर्ष की भांति श्री. श्री १००८ महन्त श्री सुखदेव भारतीजी महाराज मादा माखरी के पावन सानिध्य एवं श्री सरिया देवी मंदिर एवं मारू कुमार समाज कुंडाल परगना ट्रस्ट के सानिध्य में श्री सरीयादेवी माताजी का वार्षिक मेला महोत्सव 21 अप्रैल को होने जा रहा है। मेला महोत्सव को लेकर गांव गांव पत्रिका आमंत्रण एवं विभिन्न तैयारी को लेकर कमेटियों को जिम्मेदारियां सौंप गई है। पत्रिका आमंत्रण देने पहुंचे समाज के प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि आगामी विक्रम संवत् 2083, मिति वैशाख सुदी 5, मंगलवार, 21 अप्रैल 2026 को श्री सरिया देवी माता का वार्षिक मेला आयोजन होने जा रहा है।

यह होगे मेला महोत्सव के कार्यक्रम

प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि श्री. श्री १००८ महन्त श्री सुखदेवभारतीजी महाराज मादा माखरी के पावन सानिध्य में 20 अप्रैल की सुबह 7:15 बजे मंदिर परिसर में हवन यज्ञ में का आयोजन के बाद रात्रि 9:00 बजे विशाल भजन संध्या के साथ-साथ आगामी वर्ष के लिए विभिन्न चढ़ावों की बोलियां लगाई जाएगी। भजन संध्या के दौरान राजस्थान के जाने-माने भजन कलाकार वरदाराम माली एवं शीतल वैष्णव अपने सम्मुख से एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। बाद 21 अप्रैल की सुबह 8:30 मंदिर शिखर पर लाभार्थी परिवार द्वारा ध्वजा चढ़ाई जाएगी। और 9:30 विशाल वरघोडा निकाला जाएगा। 11:15 बजे भामाशाहों एव अतिथियों का का सम्मान के बाद महाप्रसादी के आयोजन के बाद समापन होगा

बार्षिक मेले के यह होगे अतिथिगण

वार्षिक मेला महोत्सव के मुख्य अतिथि के तौर पर जोरारामजी कुमावत मंत्री पशुपालन एवं डेयरी, गोपालन देवस्था विभाग एवं विशिष्ट अतिथिगण डॉ. विकास मारवाल
मुख्य चिकित्सा एवं स्वाध अधिकारी पाली और कालूरामजी कुम्हार
उपखण्ड अधिकारी सुमेरपुर होगै।
मंब संचालय देवेन्द्र सोलंकी करेगे।

Previous Post

जवाई क्षेत्र के ईको टूरिज्म संबधी बैठक आयोजित,संग्राम सिंह वेलार ने उठाया बड़ा सवाल,अधिकारी पारदर्शिता चाहते है तो इस सवाल पर करना होगा गौर

Next Post

गर्मी एवं मानसुन में बिजली बंद होने पर डिस्कॉम के इन नम्बरो पर दर्ज कराये शिकायत

Next Post
गर्मी एवं मानसुन में बिजली बंद होने पर डिस्कॉम के इन नम्बरो पर दर्ज कराये शिकायत

गर्मी एवं मानसुन में बिजली बंद होने पर डिस्कॉम के इन नम्बरो पर दर्ज कराये शिकायत

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page