• April 30, 2026

भन्दर चामुंडेरी के बीच दो बाइकों की टक्कर,तीन घायल,दो की हालत गंभीर

PALI SIROHI ONLINE

बाली उपखण्ड के नाना थाना क्षेत्र के अंतर्गत बाली-पिंडवाड़ा मेगा हाईवे पर भन्दर चामुंडेरी मेवाड़ा पेट्रोल पंप के बीच आज देर रात दो बाइकों की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

दुर्घटना के बाद मौके से गुजर रहे वाहन चालक नाना भाजपा युवा मंडल अध्यक्ष हर्येश सिंह भाटी,कैलाश कुमावत और याकूब मोयला ने तुरंत नाना थाना अधिकारी रतन सिंह देवड़ा को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना अधिकारी ने सहायक थाना अधिकारी राजेंद्र सिंह को मौके पर भेजा।

पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को तुरंत नाना के सरकारी चिकित्सालय पहुंचाया, जहां नाना चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर राजेश कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें आगे रेफर कर दिया।

घायलों में एक युवक चामुंडेरी गांव का, दूसरा नाना गांव का तथा तीसरा युवक भीमाना थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

You cannot copy content of this page