बाली ब्लॉक बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष गोरधन कुमावत बेड़ा के पिता का निधन, शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे विधायक राणावत, प्रकाश भाई के परिजनों को भी दी सांत्वना
PALI SIROHI ONLINE
बाली उपखण्ड के बीजापुर के निकट स्थित बेड़ा गांव में देर शाम बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत विभिन्न सामाजिक व जनसंपर्क कार्यक्रमों में भाग लेने पहुंचे थे। कार्यक्रमों के दौरान ही उन्हें बाली भाजपा मंडल के पूर्व अध्यक्ष गोरधन कुमावत के पिता के निधन की सूचना प्राप्त हुई। दुखद समाचार मिलते ही विधायक राणावत ने अपना शेष निजी कार्यक्रम तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया और सीधे पीड़ित परिवार के निवास पर पहुंचकर अपनी संवेदनाएं प्रकट की। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मिलकर दिवंगत के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की तथा परिवारजनों को इस कठिन समय में धैर्य रखने का संबल दिया।
विधायक राणावत ने कहा कि इस प्रकार की अपूरणीय क्षति को शब्दों में व्यक्त करना संभव नहीं है, लेकिन वे हर परिस्थिति में परिवार के साथ खड़े हैं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों की रही उपस्थिति
इस दौरान क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि और ग्रामीण भी मौके पर मौजूद रहे। बाली उपप्रधान महावीर सिंह चौहान, बेड़ा भाजपा मंडल अध्यक्ष सरवन सिंह चौहान, पूर्व प्रधान व पूर्व सरपंच कपूराराम मेघवाल, करण देवासी, जिला परिषद सदस्य जयंतीलाल मीणा, व्यापार संघ के सदस्य हीरालाल घांची तथा करण सिंह पिन्टु चामुंडेरी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

