PALI SIROHI ONLINE
बाली उपखण्ड के बेडा ग्राम में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में समस्याओं का हुआ निस्तारण
शिविर में शिविर प्रभारी तहसीलदार जितेंद्र सिंह चंपावत, अतिरिक्त विकास अधिकारी सुरेश जानी, नायब तहसीलदार वीरेंद्र सिंह सख्तावत, सरपंच प्रशासक भागीरथ मीणा, ग्राम विकास अधिकारी दिग्वेंद्र सिंह राठौड़ सहित विभिन्न विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों के प्रयास से मौके पर ही जन समस्या का समाधान किया गया तथा विभागों द्वारा योजना की जानकारी देते हुए पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया शिविर में भूमि विक्रय विलय विलेख 20 पट्टे वितरण किया गया
साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना में चार लाभार्थियों के तृतीय किश्त एवं 1 आवास की द्वितीय किश्त हेतु जिओ टैग की गई ,राजस्व विभाग के द्वारा आपसी सहमति से बंटवारा नामांतरण नाम शुद्धिकरण , फार्मर रजिस्ट्रेशन के कार्य किए गए सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अंतर्गत पांच लाभार्थियों के नई पेंशन स्वीकृति जारी करवाकर पीपीओ दिये गए साथ में विभिन्न विभागों के शिक्षा विभाग, चिकित्सा विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग, बिजली विभाग, जलदाय विभाग, महिला बाल एवं विकास विभाग, आयुर्वेदिक विभाग, पशु पालन ,कृषि विभाग,शिक्षा विभाग सार्वजनिक निर्माण विभाग, जलदाय विभाग के द्वारा अधिक से अधिक ग्राम वासियों को विभागों की योजना से लाभान्वित किया गया ,
इस दौरान शिविर में महावीर सिंह चौहान उपप्रधान,सरपंच भगीरथ मीणा,जयंतीलाल मीणा जिला परिषद सदस्य, हीराभाई घांची,वार्ड पंच कपूरा राम, पोमाराम, रतन सिंह, बाबूलाल रोजगार सहायक पटवारी सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।

