PALI SIROHI ONLINE
बाली उपखण्ड के बेडा ग्राम में महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बेड़ा में भामाशाह रुपचंद मेवाड़ा परिवार द्वारा नवनिर्मित माँ सरस्वती मंदिर का उद्घाटन हुआ। यह मंदिर स्व. हनुमानजी मेवाड़ा व मातुश्री स्व. वरजु बाई की स्मृति में रूप चंदजी मेवाड़ा परिवार द्वारा निर्मित करवाया गया है।
समारोह में भामाशाह परिवार, उपसरपंच देवीसिंह, महावीर सिंह चौहान,कपूराराम, स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य अशोक कुमार, राजूजी चौहान, जितेंद्र व्यास, गोविंदजी समेत स्कूल स्टाफ, विद्यार्थी व ग्रामीण मौजूद रहे।

