• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

बाली उपखण्ड के बेड़ा गाव में संत निरंकारी मिशन की ओर से आध्यात्मिक सत्संग आयोजित किया गया

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 9, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

गिरिश व्यास

बाली उपखण्ड के बेड़ा गाव में संत निरंकारी मिशन की ओर से बेड़ा स्थित श्रीराम आश्रम में आध्यात्मिक सत्संग कार्यक्रम आयोजित किया गया। सतगुरु माता सुदीक्षा  महाराज के आशीर्वाद से आयोजित सत्संग में बेड़ा सहित बाली, मारवाड़ जंक्शन, दुजाना, शिवगंज और आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

मारवाड़ जंक्शन से आये संयोजक कांता बहन ने सत्संग में श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक संदेश देते हुए कहा कि सतगुरु ही मनुष्य को ईश्वर के दर्शन का मार्ग दिखा सकते हैं। संसार में समय-समय पर हुए संत-महात्माओं ने भी मानव को सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी है।

उन्होंने कहा कि सेवा, सत्संग और सुमिरन को जीवन का आधार बनाकर मनुष्य अपने जीवन को सार्थक बना सकता है।

आध्यात्मिक ज्ञान के साथ मानव सेवा और सद्भावना का भाव जीवन में अपनाना जरूरी है। सत्संग के दौरान श्रद्धालुओं ने भजन, विचार और आध्यात्मिक संदेशों का श्रवण किया।

कार्यक्रम में बाली के मुखी महात्मा प्रवीण सुथार, शंकरलाल मोरी, रतनसिंह, पुष्पेंद्र सिंह, श्रवण सिंह, दिनेश रेला, चुन्नीलाल भाटूंद सहित अनेक संत-महात्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर सत्संग का लाभ लिया।

Previous Post

कोट बालियान में 10 फीट लंबे अजगर का हुआ सुरक्षित रेस्क्यू

Next Post

फालना में इंदिरा कॉलोनी आज 9 अगस्त आदिवासी दिवस पर बच्चों को महानायकों के संघर्ष की जानकारी दी

Next Post
फालना में इंदिरा कॉलोनी आज 9 अगस्त आदिवासी दिवस पर बच्चों को महानायकों के संघर्ष की जानकारी दी

फालना में इंदिरा कॉलोनी आज 9 अगस्त आदिवासी दिवस पर बच्चों को महानायकों के संघर्ष की जानकारी दी

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page