PALI SIROHI ONLINE
बाली उपखण्ड के बेडा ग्राम की महात्मा गाँधी राजकीय विद्यालय मे राखी से रक्षा अभियान का आयोजन किया गया।
महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय बेडा में भारतीय डाक विभाग द्वारा राखी से रक्षा अभियान का आयोजन किया गया, संस्था प्रधान ने बताया कि इस अवसर पर देश के फौजी भाईयों की रक्षार्थ की कामना करते हुए एक पत्र सरहद के फौजी भाइयों को विद्यालय की बालिकाओं द्वारा यह पत्र लिखा गया है।
आयोजन के अवसर पर डाक विभाग से मधुवनसिहं डाक निरीक्षक फालना, जितेन्द्र कुमार डाक अधीक्षक, शाखा डाकपाल गुलमोहम्मद के अलावा स्थानीय विद्यालय से सोनाराम मीना, जितेन्द्र व्यास, गोविन्द मोबारसा, समीक्षा त्रिवेदी, सेवानिवृत्त गणेशराम मीणा पोस्ट मास्टर ने भामाशाह एवं विघार्थियों को प्रोत्साहित किया। इस दौरान ग्रामीण अभिभावक भी मौजूद रहे।


