PALI SIROHI ONLINE
बाली उपखण्ड के बेड़ा ग्राम की राजकीय सीनियर विघालय में बालिकाओं ने राखी तैयार कर भारत सरकार के डाक विभाग के सहयोग से सीमा पर तैनात वीर जवानों तक राखी और बहनों का स्नेह पहुंचाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘राखी से रक्षा अभियान’ के तहत बेड़ा से छात्राओं एवं भामाशाहों के सहयोग से जवानों के लिए 265 राखियां भेजी गईं।
समाज सेवक श्याम सुन्दर राव और डाक विभाग के कर्मचारी गुल मोहम्मद द्वारा भामाशाहों को अभियान की जानकारी दी गई, जिस पर उन्होंने उत्साहपूर्वक सहयोग किया।
बेड़ा के सीनियर विद्यालय एवं विवेकानंद इंटरनेशनल विद्यालय की छात्राओं ने अपने हाथों से राखियां तैयार कर जवानों के लिए संदेश लिखे तथा राखियों के लिफाफे डाक विभाग के कर्मचारियों को सुपुर्द किए।
इस अवसर पर सीनियर विद्यालय के उपप्रधानाचार्य रघुवीर सिंह चौहान एवं प्रवीण दवे ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश की सीमाओं पर तैनात जवान त्योहारों पर भी देश की रक्षा में डटे रहते हैं। ऐसे में उनके लिए राखी भेजना बहनों के स्नेह और देशभक्ति की भावना को दर्शाता है।
कार्यक्रम में डाक विभाग से गुल मोहम्मद, अतुल, किशन एवं अब्दुल रहमान, वनवासी कल्याण परिषद के जिला संगठन मंत्री पुष्पेंद्र सिंह, विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक हरीश देवासी, निदेशक भंवर सिंह राव, संदीप छिपा, करण राव एवं श्याम सुंदर राव सहीत गणमान्य जन शामिल रहे


