PALI SIROHI ONLINE
बाली उपखण्ड के बेडा ग्राम की महात्मा गाँधी राजकीय विद्यालय के प्रधानाचार्य लक्ष्मण सिंह भाटी के सेवानिवृत्ति पर ग्रामवासियों, विद्यालय परिवार और विद्यार्थियों ने समारोह पूर्वक भावुक वातावरण में भावभीनी विदाई दी ।
वक्ताओं ने श्री भाटी के शानदार कार्यकाल की प्रशंसा की । यहाँ उल्लेखनीय है कि भाटी इसी विद्यालय के छात्र भी रहे है और अपने श्रेष्ठ प्रबंधन और सख्त अनुशासन के लिए क्षेत्र में जाने जाते है।
कार्यक्रम में बाली के उप प्रधान महावीर सिंह चौहान, पूर्व सरपंच एवं वयोवृद्ध राजनेता अर्जुनसिंह बेड़ा , जिला परिषद सदस्य जयंतीलाल मीणा , शिक्षाविद् देवीसिंह चौहान , बेड़ा पी ई ई ओ मूलाराम परिहार , पत्रकार गिरीश भाई सहित भारी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं शिक्षक शिक्षार्थी उपस्थित थे ।



