• April 24, 2026

बेड़ा ग्राम में श्रीमाली समाज का ध्वजा महोत्सव श्रद्धा व उत्साह के साथ सम्पन्न,अभिजीत मुहूर्त में शुरू हुआ कार्यक्रम

PALI SIROHI ONLINE

बेड़ा ग्राम में श्रीमाली समाज द्वारा ध्वजा महोत्सव समारोह श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। अभिजीत मुहूर्त में दोपहर के शुभ समय पर ध्वजारोहण का आयोजन किया गया, जिसमें लाभार्थी मनोज व्यास सहित समाज के अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ महालक्ष्मी माता के विग्रह के समक्ष पुजारी प्रवीण रावल द्वारा विधि- विधान पूर्वक विशेष पूजन-अर्चन से हुआ। पूजन के पश्चात शुभ मुहूर्त में विधिवत ध्वजारोहण किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

महोत्सव के दौरान महिलाओं ने मंगल गीतों की मधुर प्रस्तुति दी, वहीं ढोल-नगाड़ों की गूंज ने आयोजन में उत्साह का रंग भर दिया। ध्वजारोहण के बाद सामूहिक आरती एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

इस अवसर पर श्रीमाली समाज के अध्यक्ष मनोज व्यास, सचिव अरविन्द त्रिवेदी, आंन्दी लाल ओझा, दिलीप बोहरा, किशन ओझा, सत्यनारायण ओझा, नितिन व्यास सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
समारोह के अंत में समाज एवं देश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की गई।

You cannot copy content of this page