• March 15, 2026

बेड़ा में श्री कष्टभंजन हनुमानजी के नाम 17 मार्च को भव्य धार्मिक कार्यक्रमो का होगा आयोजन

PALI SIROHI ONLINE

गिरीश व्यास

बेड़ा में श्री कष्टभंजन हनुमानजी बस स्टेण्ड के नाम 17 मार्च मंगलवार को बेड़ा में भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत शाम 5 बजे सामूहिक सुंदरकांड पाठ का आयोजन होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे।

इसके बाद रात 9 बजे से मेन बस स्टैंड बेड़ा में विशाल भजन संध्या आयोजित की जाएगी। भजन संध्या में भजन गायक हजारीमल किरवा एवं भजन गायिका पूजा जोगसन अपनी मधुर प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम का आयोजन समस्त ग्रामवासी एवं व्यापार मंडल बेड़ा द्वारा किया जा रहा है।

About The Author

You cannot copy content of this page