• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

बेड़ा के निकट बाइक हुई दुर्घटनाग्रस्त,बाइक सवार हुआ घायल,नाना पुलिस ने पहुंचाया चिकित्सालय

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 3, 2026
in Local
0
बेड़ा के निकट बाइक हुई दुर्घटनाग्रस्त,बाइक सवार हुआ घायल,नाना पुलिस ने पहुंचाया चिकित्सालय

PALI SIROHI ONLINE

बाली उपखण्ड के नाना थाना क्षेत्र के बेड़ा के निकट तेज गति से चल रही एक बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई, जिससे एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक की रफ्तार काफी तेज थी और संतुलन बिगड़ने के कारण हादसा हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और तुरंत पुलिस को सूचित किया गया।

सूचना मिलते ही नाना थाना अधिकारी रतन सिंह देवड़ा के निर्देशन में बेड़ा पुलिस चौकी प्रभारी तेज सिंह जोधा मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को एंबुलेंस की सहायता से बेड़ा राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया।

पुलिस चौकी प्रभारी तेज सिंह जोधा ने बताया कि हादसा बेड़ा सड़क मार्ग पर हुआ है। चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद युवक की हालत गंभीर होने पर उसे आगे के उपचार के लिए रेफर कर दिया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घायल युवक की पहचान बेड़ा निवासी विक्रम पुत्र नगाराम के रूप में सामने आ रही है, हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि पीड़ित परिवार द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद ही घायल की पहचान की आधिकारिक पुष्टि की जाएगी।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Previous Post

रानी में कांग्रेस ने मनाया पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन्मदिवस, सेवा संकल्प के रूप में हुआ आयोजन

Next Post

धुंधला में वीर तेजाजी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा संपन्न: सांसद हनुमान बेनीवाल ने भरी हुंकार, व्यवस्था परिवर्तन का किया आह्वान

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page