• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

BAP नेता के भाई का जिसकी पत्नी से अफेयर था उसी ने पतीं के साथ मिलकर बुलाया, हत्या से पहले कैंची से काट दिए थे सिर के बाल; 4 आरोपी गिरफ्तार

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 26, 2026
in Local
0
BAP नेता के भाई का जिसकी पत्नी से अफेयर था उसी ने पतीं के साथ मिलकर बुलाया, हत्या से पहले कैंची से काट दिए थे सिर के बाल; 4 आरोपी गिरफ्तार

PALI SIROHI ONLINE

बांसवाड़ा-बांसवाड़ा में भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के नेता के भाई की 13 अप्रैल को हुई हत्या के मामले में रविवार को पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है।

पुलिस का कहना है कि यह एक खौफनाक साजिश थी। इसमें पति ने अपनी ही पत्नी का इस्तेमाल कर उसके प्रेमी अनिल को सुनसान जगह मिलने बुलाया था।

वहां अनिल के पहुंचते ही बीयर के केन से अनिल के सिर पर कई वार किए गए। आरोपियों का मकसद युवक को जान से मारने का नहीं, उसे अधमरा कर छोड़ने का था। अनिल के बाल भी काटे गए, ताकि गांव में उसकी बदनामी हो सके।

हालांकि गंभीर हालत में बांसवाड़ा के जिला हॉस्पिटल में 14 अप्रैल को इलाज के दौरान अनिल की मौत हो गई। मरने से पहले दिए बयान और वीडियो रिकॉर्डिंग में उसने सभी आरोपियों का नाम लिया।

इसके बाद थानाधिकारी बुद्धाराम विश्नोई के नेतृत्व में टीम ने टोड़ी सिमरोल निवासी मुख्य आरोपी सिद्धार्थ राणा उसकी पत्नी, गणेश पुत्र जालमपुरी राणा व पवन पुत्र कालिया राणा को गिरफ्तार किया है। जबकि पुलिस पवन को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।लहूलुहान हालत में मिला था BAP नेता का भाई

बांसवाड़ा में बीएपी नेता अशोक निनामा के भाई अनिल (28) खमेरा थाना क्षेत्र के कलिमगरा में सोमवार (13 अप्रैल) देर रात 2 बजे घायल हालत में मिले थे।

अशोक ने पुलिस को बताया था कि सागबरी सरपंच प्रकाश ने उसे कॉल किया था और मौके पर आने को कहा। वहां पहुंचा तो भाई अनिल बचाओ बचाओ चिल्ला रहा था। ऐसा लग रहा था उसे घसीट घसीट कर मारा गया है। इलाज के दौरान अनिल की मौत हो गई।

घायल अनिल ने पूछताछ में तीन लोगों पर हमले का आरोप लगाया था। इनमें एक व्यक्ति का नाम गणेश और एक दंपती था। पुलिस ने शुरुआती जांच में 5 लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की।

पत्नी का अफेयर था, इसलिए पति ने हत्या करवाई हत्या लव अफेयर के कारण की गई थी। मुख्य आरोपी सिद्धार्थ राणा को अपनी पत्नी और मृतक अनिल के बीच प्रेम प्रसंग का शक था। अनिल को सबक सिखाने के लिए सिद्धार्थ ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर साजिश रची थी।

आरोपियों ने तीन दिनों तक कालीमंगरी नाले के पास छिपकर अनिल का इंतजार किया था। आरोपी की पत्नी ने फोन और मैसेज कर अनिल को मिलने के लिए बुलाया।पहले दो दिन अनिल नहीं आया, लेकिन 13 अप्रैल की रात जैसे ही वह लक्ष्मी से मिलने पहुंचा, वहां पहले से छिपे आरोपियों ने उसे पकड़ लिया।अधमरा कर छोड़ना चाहते थे

अनिल को पकड़ने के बाद आरोपियों ने उसके साथ जमकर मारपीट की। आरोपी सिद्धार्थ ने अनिल के पास मौजूद बीयर के केन से ही उसके सिर पर वार किया।

अपमानित करने के लिए कैंची से अनिल के बाल भी काट दिए, जिससे वो गांव में अपमानित महसूस कर सके। हालांकि गंभीर हालत में अनिल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, लेकिन मरने से पहले दिए बयान और वीडियो रिकॉर्डिंग में आरोपियों के लिए नाम के आधार पर पुलिस ने जांच की।

एसपी सुधीर जोशी और एएसपी नरपत सिंह के निर्देशन में टीम ने कार्रवाई शुरू की। सीआई व मामले के अनुसंधान अधिकारी बुधाराम बिशनोई ने बताया कि टोड़ी सिमरोल निवासी मुख्य आरोपी सिद्धार्थ राणा उसकी पत्नी, गणेश पुत्र जालमपुरी राणा व पवन पुत्र कालिया राणा को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि पवन को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही हैं।

Previous Post

NHM फंड में गड़बड़ी का आरोप, 143 जांचें ठप, दो जांचों पर करोड़ों खर्च, सीएमएचओ पर जांच की मांग तेज

Next Post

सोलर व्यापारी के साथ बीच सड़क पर मारपीट: लोहे के क्लिप से मुंह ओर गले पर वार किए, सोने की चेन भी तोड़ी

Next Post
सोलर व्यापारी के साथ बीच सड़क पर मारपीट: लोहे के क्लिप से मुंह ओर गले पर वार किए, सोने की चेन भी तोड़ी

सोलर व्यापारी के साथ बीच सड़क पर मारपीट: लोहे के क्लिप से मुंह ओर गले पर वार किए, सोने की चेन भी तोड़ी

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page