PALI SIROHI ONLINE
नटवर मेवाडा
बांगड़ी में 65 वर्षों बाद होगा ऐतिहासिक ‘समुद्र मंथन’ कार्यक्रम, तैयारियाँ शुरू
सांडेराव। स्थानीय क्षेत्र के बांगड़ी गांव में आगामी 13 सितंबर 2026 को दशकों पुराना इतिहास एक बार फिर जीवंत होने जा रहा है। गांव में लगभग 65 से 70 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद पारंपरिक और ऐतिहासिक ‘समुद्र मंथन’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस भव्य सांस्कृतिक महाआयोजन को लेकर न केवल बांगड़ी बल्कि आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी भारी उत्साह का माहौल है।
36 क़ौम ने दिखाई एकता की मिसाल-
इस ऐतिहासिक आयोजन की रूपरेखा तय करने के लिए हाल ही में बागड़ी गांव में ’36 क़ौम’ (सभी समाजों) की एक विशाल संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में आपसी भाईचारे और सामाजिक समरसता की अनूठी मिसाल पेश करते हुए सर्वसम्मति से इस कार्यक्रम को भव्य स्तर पर मनाने का निर्णय लिया गया। आयोजन को सफल बनाने के लिए ग्रामीणों ने बड़े ही उत्साह के साथ भाग लिया और अपनी जिम्मेदारियां संभालीं।
तालाब पूजन के साथ हुआ तैयारियों का शंखनाद-
महाआयोजन की शुरुआत के तहत शुभ मुहूर्त में गांव के ऐतिहासिक तालाब पर विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में एकत्रित हुई ग्रामीण महिलाओं ने मांगलिक गीतों के बीच तालाब के भीतर से पारंपरिक रूप से मिट्टी निकालकर इस धार्मिक रस्म को पूरा किया और तैयारियों का शंखनाद किया।
इन प्रमुख ग्रामीणों ने संभाली कमान-
इस वृहद आयोजन की व्यवस्थाओं, समन्वय और संचालन की कमान गांव के प्रमुख प्रबुद्ध नागरिकों ने संभाली है। इसमें ठाकुर प्रेम सिंह, दिपाराम रामीणा, उमा राम प्रजापत, त्रिपाल सिंह राणावत, गंगा सिंह, प्रहलाद सिंह राणावत, नेना राम मेघवाल और मदन मीणा सहित कई ग्रामीण प्रतिनिधि सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यह आयोजन क्षेत्र की लोक-संस्कृति, प्राचीन परंपराओं और आपसी एकता को और अधिक मजबूत करेगा।


