PALI SIROHI ONLINE
बड़गांव | बामनवाड़ा में मिले एक युवक के शव के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान 18 फरवरी को मृतक के भाई ईश्वरलाल ने रिपोर्ट दी कि उसके भाई के साथ गोविंद कुमार उर्फ गोवाराम और भमराराम उर्फ भंवरलाल ने मारपीट कर हत्या की है। इस मामले को लेकर जांच टीम ने घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।
आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले औरतकनीकी साक्ष्य जुटाए। पूछताछ में सामने आया कि 8 फरवरी को मृतक मगाराम और दोनों आरोपी शराब के ठेके पर मिले थे। शराब के नशे में आपस में कहासुनी हो गई, जो गाली-गलौज और मारपीट में बदल गई। दोनों ने नशे की हालत में मगाराम को धक्का देकर गहरे गड्ढे में गिरा दिया। पत्थर से वार कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की, जिसमें उन्होंने वारदात स्वीकार कर ली।

