PALI SIROHI ONLINE
डॉ. हितेन्द्र वागोरिया बने प्रमुख मुख्य चिकित्सा अधिकारी, विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत ने माला-साफा पहनाकर दी बधाई
बाली। बाली ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी एवं उप निदेशक के पद पर कार्यरत डॉ. हितेन्द्र वागोरिया को विभाग के शीर्षतम पद ‘प्रमुख मुख्य चिकित्सा अधिकारी’ (PCMO) पर पदोन्नत होने पर बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत ने माला व साफा पहनाकर उनका सम्मान किया।
इस अवसर पर पदोन्नत डॉ. हितेन्द्र वागोरिया ने भी विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बाली तहसील में चिकित्सा व्यवस्थाओं को मजबूत बनाने में विधायक राणावत के प्रयास सराहनीय रहे हैं। उन्होंने विधायक का माला व साफा पहनाकर अभिनंदन किया।
विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत ने डॉ. वागोरिया को सरल एवं सादगीपूर्ण व्यक्तित्व का धनी बताते हुए कहा कि चिकित्सा क्षेत्र में उनके द्वारा किए जा रहे प्रयास समाज के लिए प्रेरणादायक हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक सुदृढ़ होंगी।
इस दौरान विभिन्न जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, अधिकारी, चिकित्सक एवं चिकित्सा कार्मिक भी उपस्थित रहे।

