PALI SIROHI ONLINE
बाली में हर वर्ष की भांती भादवी बीज के उपलक्ष में सीरवी समाज बाली एवं आई माता मंडल के तत्वाधान में श्री आई माता की बाली नगर में भव्य वरघोड़ा निकाला गया। शोभायात्रा में सैकड़ों की तादात में सीरवी समाज के सदस्य बंधुओं की उपस्थिति रही।
शोभायात्रा में गैर नृत्य, झांकिया, माताओं बहनों द्वारा भजन कीर्तन विशेष आकर्षण रहा । वरघोड़ा में श्री वैष्णोदेवी माता मंडल बाली आयोजक नरेन्द्र परमार की उपस्थिति रही। सीरवी समाज के अध्यक्ष हिराराम सीरवी,जसाराम सीरवी , मोतीलाल सीरवी, देवाराम सीरवी, नेका राम सीरवी,मानाराम सीरवी, सुरेश सीरवी , नेनाराम सीरवी का एवं समाज के बंधुओ का विशेष सहयोग रहा


