PALI SIROHI ONLINE
बाली उपखण्ड के ठण्डीबेरी में ग्रामीण सेवा शिविर में जनसमस्या का हुआ समाधान
शिविर प्रभारी भोपाल सिंह जोधा विकास अधिकारी बाली के निर्देशन में अचला राम नायब तहसीलदार नाना, सुरेश जानी अतिरिक्त विकास अधिकारी बाली, प्रशासक रिंकू कुमारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने आत्मीयता से लोगों की समस्या का निस्तारण के लिए उपस्थित विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों समन्वय कर मौके पर जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करवाए
ग्राम पंचायत द्वारा 12 जन्म प्रमाण पत्र, 1 विवाह प्रमाण पत्र, 1 जॉबकार्ड, 2 खाद्य सुरक्षा के आवेदन, जनाधार में 5 लाभार्थियों की केवाईसी किए गए साथ में वी बी जी राम जी योजना की जानकारी दी गयी।
सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग द्वारा पात्र लाभार्थियों के सामाजिक सुरक्षा पेंशन के आवेदन कर 5 पेंशन स्वीकृत कर तुरंत पीपीओ दिये गए, पालनहार योजना में एक लाभार्थी संवि देवी की स्वीकृति हेतु आवेदन तैयार किया गया ।
राजस्व विभाग द्वारा आपसी सहमति से बंटवारा 1, नामांतरण 10, नाम शुद्धिकरण 16, फार्मर रजिस्ट्रेशन 1 किये गए। विद्युत विभाग द्वारा 2 नए पोल लगाए गए। PHED विभाग द्वारा 3 पानी कनेक्शन करवाए,पशुपालन विभाग द्वारा 5 मंगला योजना के लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया। चिकित्सा विभाग द्वारा 79 लोगो की स्वास्थ्य जांच कर दवाइयां प्रदान की गई व आयुर्वेद विभाग द्वारा 31 लोगो को दवाईयां वितरण की गई।कृषि विभाग द्वारा 15 मक्का मिनिकेट, 4 सौर ऊर्जा, सहकारिता विभाग से 25 लोगों को अल्पकालीन ऋण हेतु जानकारी, रसद विभाग द्वारा केवाईसी 5 की गई।
कैम्प में नायाब तहसीलदार अचलाराम, अतिरिक्त विकास अधिकारी सुरेश जानी, कनिष्ठ अभियंता डिस्कॉम नाना शुभम शर्मा, वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्सक डॉ जितेंद्र कुमार , पीईईओ आनंद सिंह, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ संजय कुमार, सहायक अभियंता PWD हिम्मत सिंह, राजेश कुमार शर्मा सहायक बैंक मैनेजर, कनिष्ठ अभियंता जलदाय विभाग पृथ्वी सिंह बेडा , श्रवण कुमार आरआई, ग्राम विकास अधिकारी जयराज सिंह, ,कृषि पर्यवेक्षक बाबूलाल मीणा, राजस्व विभाग से पटवारी मिथुन कलासुआ, अभिषेक ,वनरक्षक दलपत कुमार, केसाराम गरासिया समाज सेवी सहित विभिन्न विभाग के कर्मचारी सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।
वीडियो


