• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

बाली- टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 100 डे कैंपेन का शुभारंभ, जिला अस्पताल में दिलाई टीबी मुक्त भारत की शपथ

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
March 24, 2026
in Local
0
बाली- टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 100 डे कैंपेन का शुभारंभ, जिला अस्पताल में दिलाई टीबी मुक्त भारत की शपथ

PALI SIROHI ONLINE

प्रेम प्रकाश

बाली-विश्व क्षय रोग दिवस पर टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 100 डे कैंपेन का शुभारंभ
जिला अस्पताल में दिलाई टीबी मुक्त भारत की शपथ, जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित

बाली (पाली)। विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 100 डे कैंपेन का शुभारंभ जिला अस्पताल परिसर में पीएमओ डॉ. भरत टेलर के निर्देशन में किया गया।

इस अभियान का उद्देश्य क्षय रोग के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ाना और समय पर जांच व उपचार के लिए प्रेरित करना है।
ब्लॉक के सभी चिकित्सा संस्थानों पर टीबी मुक्त भारत की शपथ दिलाई गई तथा विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान लोगों को टीबी के लक्षण, जांच और निःशुल्क उपचार की जानकारी भी दी गई।

ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हितेंद्र वागोरिया ने बताया कि टीबी उन्मूलन के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए 100 दिन का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत संदिग्ध मरीजों की पहचान, जांच और उपचार पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

इस अवसर पर ब्लॉक कार्यक्रम अधिकारी मो.अजहरुद्दीन, ब्लॉक हेल्थ सुपरवाइजर प्रेम प्रकाश ब्लॉक के चिकित्सा  संस्थान पर शपथ दिलवाई  तथा सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर भूपेंद्र सिंह ने जिला अस्पताल में चिकित्सा स्टाफ को टीबी मुक्त भारत की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में समस्त चिकित्सा स्टाफ उपस्थित रहा।

Previous Post

जालोर से लालकुआं-राजकोट के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन: 5 अप्रैल से होगी शुरुआत, भीनमाल व रानीवाड़ा में भी होगा ठहराव

Next Post

भाटूंद के हिमांशू जानी ने सरकारी विघालय में अध्धयन करते हुए 96 % अंक लाकर क्षेत्र का किया नाम रोशन

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page