PALI SIROHI ONLINE
बाली उपखण्ड के सांकडा से सांभरवाडा की ओर जाने वाली डामरीकरण सडक खस्ताहाल, सार्वजनिक विभाग मौन
बाली उपखंड के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र ग्राम पंचायत सांभरवाडा के सांकडा से सांभरवाडा की ओर जाने वाली डामरीकरण सडक पिछले काफी समय से खस्ताहाल है जगह जगह बडे बडे खड्डे पडे हुए है।आने जाने वाले वाहन चालक एंव राहगीरो को खासी परेशानी झेलनी पड रही है।सांभरवाडा के लोगो के लिए बेडा की ओर जाने का मात्र यही सडक है।
काकराडी ग्राम पंचायत के प्रशासक राजाराम गरासिया ने बताया की कई बार सार्वजनिक विभाग के आला अधिकारियो को भी अवगत करवाया परंतु अभी तक समस्या जस की तस पडी हुई है। उन्होंने जल्द सड़क निर्माण करवाने की माग की






