पीपला घर मे सदिग्ध अवस्था में मिले शव का हुआ पीएम, शव परिजनों को सुपुर्द
PALI SIROHI ONLINE
बाली थाना क्षेत्र के आदिवासी बाहुल्य पिपला ग्राम में घर मे सदिग्ध परिस्तिथी में मिले युवक के शव का दूसरे दिन सेवाडी पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पीपला गांव की कामंद्रिया फली निवासी निम्बाराम पुत्र भीमाराम (45 वर्ष) परिवार के साथ ढूंढ कार्यक्रम में शामिल होने पीपला गांव गए हुए थे। इसी दौरान युवक घर में ही मृत अवस्था में पड़ा मिला।
ग्रामीणों की सहायता से युवक को तुरंत सेवाड़ी सामुदायिक अस्पताल लाया गया, जहां डॉ.ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी तो पुलिस ने शव को मोर्चरी भिजवाकर शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द किया। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं लग पाया है।
मौके पर बीजापुर चौकी प्रभारी एएसआई रूपसिंह तथा सेवाड़ी चौकी से कांस्टेबल शंकर देसवाल और प्रवीण सिंह मौजूद रहकर पीड़ित परिवार को ढांढस बनाते नजर आए।

