• April 12, 2026

बाली के युवाओं ने जम्मू में नशा  मुक्त अभियान में लिया भाग,वैष्णोदेवी दर्शन को गया दल

PALI SIROHI ONLINE

बाली के युवाओं ने जम्मू में नशा मुक्त अभियान कार्यक्रम में श्री वैष्णोदेवी माता मंडल मुंबई बाली के सदस्यों  ने लिया भाग।
जम्मू सरकार द्वारा प्रदेश में चलाया जा रहा नशा मुक्त अभियान कार्यक्रम के तहत जम्मू के रघुनाथ चौक में उप राज्यपाल मनोज सिन्हा के नेतृत्व में  नशा मुक्त अभियान कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

श्री  वैष्णोदेवी माता मंडल मुंबई बाली के आयोजक नरेंद्र परमार ने बताया कि कार्यक्रम में उप राज्यपाल ने प्रदेश भर में चल रहे नशा मुक्त अभियान के बारे में जानकारी देते हुए प्रदेश भर के स्कूल के बच्चे जागृत हुए और इन बच्चों ने प्रदेश भर में नशा मुक्त के खिलाफ रैलियां निकालकर लोगों को जागृत किया। कार्यक्रम में 14 साल से श्री वैष्णो देवी माता मंडल मुंबई बाली के अखंड यात्रा कर रहे सदस्य बंधुओं ने भाग लेते हुए जम्मू में सभी ने गले में भगवा दुपट्टा डाल रैली में भाग लिया।

रैली में नरेन्द्र परमार, लक्ष्मण गोगड़, भलाराम देवासी, विजय जोशी,रामचंद्र राज पुरोहित,राजेश जैन,विजय सोनी, घनश्याम टेलर, अजय पूरी, नरेश वर्मा, जगदीश देवासी, नरेश सैन, हितेश सोनी, प्रकाश त्रिवेदी सभी माता दी मंडल सदस्य बंधुओं ने भाग लेकर राष्ट्र हित परिचय दिया।

You cannot copy content of this page