PALI SIROHI ONLINE
बाली-पंचायत समिति सदस्य चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन बुधवार को बाली में 9 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। मंगलवार को 3 प्रत्याशियों ने पर्चे भरे थे। इस तरह दो दिनों में कुल 12 नामांकन दाखिल किए गए हैं। वार्ड 2 से विमला देवी (कांग्रेस), वार्ड 3 से मनोहर सिंह (निर्दलीय), वार्ड 4 से उमा कुमारी (कांग्रेस), वार्ड 7 से सीता (भाजपा) और शीतल कंवर (कांग्रेस), वार्ड 8 से ओम प्रकाश दवे (कांग्रेस), वार्ड 10 से निशा कंवर (कांग्रेस), वार्ड 11 से मोहम्मद इकबाल (कांग्रेस), वार्ड 20 से चमन कंवर (कांग्रेस), वार्ड 21 से ओटा राम (कांग्रेस) और संजय कुमार (निर्दलीय एवं भाजपा) से नामांकन दाखिल किया।




